Homeखेलइस ऐक्ट्रेस के साथ, जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर...

इस ऐक्ट्रेस के साथ, जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर केएल राहुल…..

नई दिल्ली: Big update marriage of KL Rahul and Athiya Shetty बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है. एक के बाद एक किसी की शादी की खबरें सामने आ रही हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कुछ दिन पहले ही शादी की और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। वहीं अब बॉलीवुड की एक और जोड़ी यानी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घरों में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और जल्द ही ये कपल शादी भी कर सकता है. अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में होगी। रिपोर्ट में अथिया शेट्टी के परिवार के करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शेट्टी परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Read more- छत्तीसगढ़ मौसम : हाय गर्मी…रायपुर , दुर्ग,बिलासपुर सहित इन जिलों में गर्म हवा से लू चलने के आसार…

कुछ समय पहले सुनील शेट्टी के बेटे और अथिया के भाई अहान शेट्टी की शादी की खबरें सामने आई थीं। दावा किया जा रहा था कि अहान अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से शादी करने जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में अथिया शेट्टी की शादी का भी दावा किया गया था। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी, जिससे सुनील शेट्टी भड़क गए थे। उन्होंने घटना की निंदा की। उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इस तरह की रिपोर्ट से उन्हें खुश होना चाहिए या दुखी। उन्होंने यह भी लिखा कि इस तरह की रिपोर्ट लिखने से पहले तथ्यों को ठीक से सत्यापित किया जाना चाहिए। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पत्रकारिता की विश्वसनीयता को धूमिल करती है।

- Advertisement -
raipur times
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments