Homeछत्तीसगढ़आज का राशिफल Today Rashifal : 22 अप्रैल को चमकेगा इन...

आज का राशिफल Today Rashifal : 22 अप्रैल को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

 Horoscope Today Rashifal 22 April 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 अप्रैल 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 22 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन प्रसन्न होगा। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता से धन प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि- व्यर्थ के क्रोध से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक चिन्ताओं से ग्रस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य की परेशान‍ियों से छुटकारा म‍िल सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।धन की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहें।

Read more-इस ऐक्ट्रेस के साथ, जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर केएल राहुल…..

सिंह राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की उम्‍मीद है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। क्रोध एवं अतिरेक के आवेश से बचें।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। म‍ित्रों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा और सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्चशिक्षा के लिए विदेश प्रवास के भी योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी।मन प्रसन्न रहेगा।किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read