Raipur Times

Breaking News

Monkeypox : राजधानी में मिला एक और मंकीपॉक्स का मरीज, अब तक कुल तीन संक्रमितों की पुष्टि…

नई दिल्लीः One More Monkeypox Case Reported देश में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि देश की राजधानी दिल्ली में एक और मंकीपॉक्स के मरीज की पुष्टि हुई है। बता दें कि दिल्ली में अब तब तीन संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। जब कि पूरे देश में अब तक 7 मरीजों की पुष्टि हुई है।

 नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में ED का छापा, सीएम बघेल बोले- हमारी पार्टी और नेताओं को बदनाम कर रही केंद्र सरकार…

One More Monkeypox Case Reported मिली जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में एक नाइजीरियन नागरिक मंकीपॉक्स संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही राजधानी में कुल मरीजों की संख्या तीन हो गई है। जबकि पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 7 हो गई है। वहीं, एक संक्रमित की अब तक मौत हुई है।

 Song : हर-हर शंभू गाने से नाराज हुए उलमा ’ये गुनाह है..! जाने कौन हैं गायिका फरमानी नाज ?

 ये हैं मंकीपॉक्स के लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, मंकीपॉक्स के लक्षण 6 से 13 दिन के अंदर दिखाई देने लगते हैं। हालांकि कई बार 5 से 21 दिन का समय भी ले सकता है। संक्रमित होने पर अगले 5 दिन के अंदर बुखार, सिरदर्द, थकान और पीठ में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। बुखार होने के तीन दिन के अंदर त्वचा पर दाने आने लगते हैं। मंकीपॉक्स भले कोरोना जैसे फैल रहा है लेकिन ये कोविड जितना घातक नहीं है। मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आएं तो घबराएं नहीं। लक्षणों से मंकीपॉक्स की स्थिति को समझते हुए इलाज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,