Raipur Times

Breaking News

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट : मौसम विभाग ने के कई जिलों के लिए जारी किया रेड और येलो अलर्ट…. जमकर होगी वर्षा

RAIPUR TIMES रायपुर। बारिश को लेकर रायपुर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड व येलो अलर्ट जारी किया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 24 – 72 घंटो के दौरान कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश व वज्रपात गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए 72 घंटो के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, उनमें बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर में भारी बारिष हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान येलो अलर्ट जारी हुआ है उनमे बस्तर, दंतेवाडा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर, नाराणपुर, धमतरी व गरियाबंद में गरज चमक के साथ तेज वर्षा होने की संभावना है।

Eye Care: आंसू क्यों निकलते हैं क्या इसके भी हैं कुछ फायदे जानिए 

पिछले कुछ दिनों की उमस से अब राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा होगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तो भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है।

शनिवार की सुबह से ही रायपुर समेत प्रदेश भर में बादल छाए रहे, लेकिन उमस अधिक रही। देर शाम को मौसम का मिजाज बदला और जांजगीर, रायगढ़ में तेज वर्षा हुई। रायपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए रहे और वर्षा हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। शनिवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक गर्म बिलासपुर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,