HomeमनोरंजनBREAKING : KGF Chapter 2 फेम ऐक्टर का निधन, बेंगलुरु में...

BREAKING : KGF Chapter 2 फेम ऐक्टर का निधन, बेंगलुरु में इलाज के दौरान तोड़ा दम…

RAIPUR TIMES KGF चैप्टर 2 फेम अभिनेता मोहन जुनेजा Mohan Juneja का 7 मई 2022 की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अभिनेता ने बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले मोहन आज सबकी आंखें नम कर इस दुनिया से चले गए. उनके अचानक चले जाने से हर कोई सदमे में है। खबरों के मुताबिक आज उनका अंतिम संस्कार भी किया जाएगा।

READ MORE- महंगाई की मार : आज से इतने रुपए महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर…देखें रायपुर में कितने है दाम,

मोहन जुनेजा ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के रूप में की थी। KGF में पत्रकार आनंद के मुखबिर की भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहले कई तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्मों में अभिनय किया और अपने करियर में 100 से अधिक फिल्में दीं।

वह केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 में भी नजर आए। अभिनेता और कॉमेडियन को फिल्म ‘चेतला’ से बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म में निभाए उनके रोल ने दर्शकों के दिलों में घर बना लिया था जिसे अब शायद ही वो भूल पाएंगे.

raipur times News

- Advertisement -
raipur times
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments