HomeदेशMahendra Singh Dhoni ने इस क्रिकेटर के खिलाफ किया क्रिमिनल केस, माही...

Mahendra Singh Dhoni ने इस क्रिकेटर के खिलाफ किया क्रिमिनल केस, माही को हुआ था करोड़ों का नुकसान, जानें क्या है पूरा मामला

रांची. इस वक्त Mahendra Singh Dhoni से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह धौनी ने रांची कोर्ट में क्रिमिनल केस फाइल किया है. जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने पूर्व खिलाड़ी मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास की कंपनी आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट लि. के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है.

बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर एक एग्रीमेंट हुआ था. जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धौनी और मिहिर दिवाकर के बीच यह एग्रीमेंट 2017 में हुआ था. सूत्रों के अनुसार मिहिर दिवाकर निर्धारित शर्तों का पालन करने में फेल साबित हुए थे. बताया जा रहा है कि इसी कारण से महेंद्र सिंह धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

जानकारी के अनुसार आरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइंजी फी और प्रोफिट शेयर करने में फेल साबित हुई थी. महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अथॉरिटी लेटर निरस्त किया था. बताया जाता है कि धोनी के बार-बार लीगल नोटिस भेजने के बाद भी मिहिर दिवाकर की तरफ से कोई जवाब नहीं पा रहा था. इसी कारण धोनी को यह एक्शन लेना पड़ा है. बता दें, एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक धोनी को 17 करोड़ का नुकसान हुआ है.

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच काफी लंबे समय से अच्छी दोस्ती रही है. जानकारी के अनुसार दोनों ने साथ मिलकर क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर प्लानिंग की थी. लेकिन, धीरे-धीरे कुछ मुद्दों पर दोनों के बीच तकरार की खबर आने लगी थी, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने यह क्रिमिनल केस किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read