Raipur Times

Breaking News

Money Plant Remedy: घर के मुख्य द्वार पर ये तीन पौधे रखने से होता लक्ष्मी का आगमन

Money Plant Remedy: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु देवता को ध्यान में रखकर ही घर का निर्माण किया जाता है। घर की सजावट से लेकर किसी चीज के लिए कौन स्थान उचित को होगा इन सभी बातों का जिक्र वास्तु शास्त्र में किया गया है। वास्तु नियमों का पालन करने वाले लोगों के घर में हमेशा से शांति बनी रहती है। वहीं, इन नियमों की अनदेखी करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। वास्तु से जुड़ी एक आवश्यक जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दे रहे हैं। यदि आपका घर-परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। आपकी जेब खाली रहती है। घर में सुख-समृद्धि का वास नहीं है तो आज ही अपने घर के मुख्य द्वार पर इन तीन पौधों को रखें लें।

1. शमी का पौधा
सनातन धर्म में शमी के पौधे का विशेष महत्व है। शमी का पौधा लगाने शुभ माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर इस पौधे को लगाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। आर्थिक तंगी दूर होती है।

2. मनी प्लांट
मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ और मंगलकारी माना गया है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। मनी प्लांट का पौधा धन को आकर्षित करता है। इस पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस पौधे को घर पर लगाते समय इस बात विशेष ध्यान रखें कि इस पौधे की टहनियां जमीन पर ना पड़ें। मनी प्लांट के टहनियों को किसी रस्सी की सहायता से ऊपर की तरफ बांध दें। इस पौधे के होने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

3. केला
घर में केले का पौधा लगाना बेहद शुभ माना गया है। इस पौधे को घर में लगाने से धन की वृद्धि होती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यदि आप गुरुवार को व्रत करते हैं तो इस दिन आपको इस पौधे की पूजा करना चाहिए। इस पौधे की पूजा से भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,