
उत्तर प्रदेश। Omaxe Society Noida News : कुछ हफ़्तों पहले नोएडा की ओमैक्स सोसायटी तब चर्चा में आई थी जब सोसायटी के एक दबंद व्यक्ति श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ काफी अभद्र भाषा में बात किया था। जिस घटना के बाद सोसायटी में काफी बवाल हुआ था, पूरी सोसायटी ने श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया था। श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी थी।
CG BREAKING: नए PCCF चीफ होंगे संजय शुक्ला, राज्य सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, देखें आदेश
Omaxe Society Noida News : अब इस मामले के बाद ये सोसायटी एक बार फिर चर्चा में है। ओमैक्स सोसायटी के 132 फ्लैट ऑनर्स के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है। इस कार्रवाई में 4 बुलडोजर और 4 डम्पर को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि नोएडा अथॉरिटी ने सभी फ्लैट ऑनर्स को 48 घंटे का समय दिया गया था लेकिन फ्लैट मालिकों ने कहा कि उन्हें 15 दिनों का समय दिया जाए वे इसे खुद हटा लेंगे। वहीँ श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर लगे 10 पेड़ों को भी हटाया गया है। कार्रवाई शुरु होने के पहले सोसायटी वाले गेट पर इकट्ठा हो गए थे और बुलडोजर के सामने आ गए थे।
Leave a Reply