Homeरायपुररायपुर : युवती पर गोली चलाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी...

रायपुर : युवती पर गोली चलाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे….

 RAIPUR TIMES रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के छेरीखेड़ी इलाके में स्कूटी सवार दो युवतियों का रास्ता रोककर कट्टा से फायर कर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि गुरुवार को महावीरनगर निवासी रितिका इसरानी 20 वर्ष अपनी सहेली की बर्थे-डे पार्टी मनाने जा रही थी। रितिका के साथ उसके एक सहेली भी थी। बताया जाता है कि होटल वी.डब्ल्यू केन्यान से कुछ दूरी पर रास्ते में सुनसान स्थान पर दो युवकों को देखकर स्कूटी सवार युवतियां रूक गई।

इसी दौरान युवतियों के पास दोनों युवक पहुंचकर मोबाइल मांगने लगे। रितिका ने मना किया तो युवक बाल खींचकर धमकाने लगे। जिसके बाद उसकी सहेली कहीं दूर जाकर छीप गई। जिसके बाद आरोपियों ने कट्टा से रितिका पर फायर कर मोबाइल व एक्टिवा लूटकर भाग निकले। जिसके बाद आरोपियों ने कुछ दूर जाकर एक्टिवा छोड़कर भाग निकले। इस दौरान रितिका के हाथ पर गोली लगी थी।

READ MORE- CGBSE Result 2022: 10वीं और 12वीं के टापर्स की पूरी लिस्ट देखें यहां…

मामले में पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी जतिन तलरेजा निवासी महावीर नगर और अनिल पोपटानी निवासी लाखेनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आरोपियों से लूट का मोबाइल बरामद किया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं पर कार्रवाई की गई है।

 

- Advertisement -
raipur times
Sourcetcp
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments