Homeछत्तीसगढ़तलाब में तब्दील हुई राजधानी की सड़कें, नाव में सैर करते नजर...

तलाब में तब्दील हुई राजधानी की सड़कें, नाव में सैर करते नजर आए भाजपा पार्षद, वायरल हो रहा वीडियो

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से परेशान लोगों की मुश्किलें अब बारिश ने बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रहे बारिश के चलते शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। कई जगहों पर स्थिति ऐसी हो गई है कि, लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। राजधानी में दिल्ली में हालात ऐसे हैं कि, सड़के तालाब में बदल चुकी है। लोगों को गाड़ियों में निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दिल्ली में हुए जलभराव के चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार भी लग रही है।

वायरल हुआ भाजपा पार्षद का वीडियो

Delhi Rain Viral Video :  बीते 24 घंटों से हो रही बारिश और जलभराव से लोगों को हो रही समस्या के बीच भाजपा पार्षद ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर NH9 इलाके में भीषण जलभराव के बीच नाव चलाई। उन्होंने कहा कि सभी पीडब्लूडी नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। केजरीवाल ने मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई। इससे जलभराव हो रहा है और पूरा विनोद नगर जलमग्न हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read