
RAIPUR TIMES छत्तीसगढ़ में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर में नवंबर महीने की रात 8.3 डिग्री सेल्सियस तक ठंडी रही है। लेकिन बीते 10 सालों में तापमान में इतनी गिरावट कभी नहीं हुई। इस साल अभी तक न्यूनतम तापमान का पारा 19.7 डिग्री सेल्सियस पर अटका हुआ है। बताया जा रहा है, 15 नवम्बर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। वहीं दिन का तापमान भी तेजी से कम होगा
Chandra Grahan Sutak : जानिए क्या होता है सूतक भूल से भी सूतक काल में न करे ये काम
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है। आज से 139 साल पहले यानी 22 नवम्बर 1883 को रायपुर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रिकॉर्ड में वह नवंबर महीने में अब तक की सबसे ठंडी रात थी। पिछले 10 सालों में नवंबर का तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे कभी भी नहीं गया। 2021 में 29 नवंबर को सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
Leave a Reply