Raipur Times

Breaking News

आज का राशिफल Today Rashifal इन 3 राशि वालो पर रहेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का हाल….

Today Rashifal

मेष  : राजनीति से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा। घर से बाहर जाते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

वृष: परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में आशानुरूप लाभ होगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन  आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग आपको मिल सकता है। इस राशि के व्यवसायियों को अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ बैठकर आज आप भविष्य की कोई योजना बना सकते हैं। उधार लिया हुआ धन मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से आप लंबी बात कर सकते हैं।

कर्क : आज आपको सावधान रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। धैर्य से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। इस राशि के व्यवसायियों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट से महंगे तोहफे की मांग हो सकती है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप शैक्षणिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी के कारण समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। उधार लिया हुआ धन मिल सकता है। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आज आप अपनी बोली से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। माता-पिता का आर्थिक सहयोग आपको मिल सकता है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला  आज आप काम में रुकावटों से परेशान हो सकते हैं। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद लाभ संभव है। नौकरी में तरक्की संभव है। इस राशि के जातकों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। लवमेट से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। लवमेट आपके सामने शादी का प्रस्ताव रख सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

READ MORE-रायपुर लाखे नगर में नाइकी के असली जूते बताकर बेच रहा था नकली जूते पुलिस ने किया गिरफ्तार

धनु: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोई नया काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सरप्राइज मिल सकता है। खान-पान में गड़बड़ी से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। लवमेट की ओर से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

मकर किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप शैक्षणिक कार्यों में रुचि लेंगे। आज किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम के समय मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नशे से दूर रहें।

कुंभ : आज आपको काम में रुकावटों के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस समय आपको धैर्य रखने की जरूरत है। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेमी जोड़े आपस में शादी को लेकर चर्चा कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा।

मीन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप शैक्षणिक कार्यों में रुचि लेंगे। लवमेट से सरप्राइज मिल सकता है। आज शुरू किए गए काम में आपको सफलता मिलेगी। यात्रा योग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

OUR DETAILS

Raipurtimes.in

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,