Raipur Times

Breaking News

आज का राशिफल Today Rashifal : इन 3 राशिवालो के लिए आज का दिन रहेगा बहुत खास, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का हाल….

RAIPUR TIMES Aaj Ka Rashifal 26 June 2022: आज दिनांक 26 June 2022 और दिन रविवार (SANDAY)है। जानिए? आज का राशिफल

मेष राशि

आज मानसिक चिंता बनी रहेगी, भावुक होने से बचें, नहीं तो कोई फायदा उठा सकता है, सेहत भी थोड़ी नरम रहेगी, लेकिन परिवार का सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा, साथ ही आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी।

प्रेम संबंध आज अच्छे रहेंगे, पार्टनर को समय जरूर दें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज काफी रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे, मूड भी आज काफी रोमांटिक रहेगा, शाम को घूमने फिरने के लिए बाहर जाएंगे, आज बिसिनेस में लाभ का योग बनता है। अपने जीवन साथी को महत्व दे बाहर के लोगों की बजाय।

शुभ अंक-3

शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली रहेगा, कार्य क्षेत्र हो या घर आपका महत्व समझा जाएगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें, अधिक मिर्च मसाले का खाना पेट में तकलीफ कर सकता है। लव रिलेशनशिप में तर्क वितर्क करने से बचें।

शुभ अंक -9

शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer)

आज आपको कुछ कफ कोल्ड की शिकायत हो सकती है लेकिन शाम होते होते आराम पड़ जायेगा, आज मीडिया कपड़े के व्यापारी और चाँदी के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। खर्चों की अधिकता बजट बिगाड़ सकती है। रिश्तों में मिठास आपको बना कर रखनी पड़ेगी वरना बिगड़ सकते हैं।

शुभ अंक -2

शुभ रंग- आसमानी

READ MORE- Health: किचन में पड़े रहने वाली इलायची है बड़ी लाभकारी,जानिए क्या है इसके फायदे 

सिंह राशि (Leo)

आज बड़े भाई के साथ संबंध मधुर तो होंगें ही साथ ही उनसे लाभ भी होगा, लेकिन सोने के व्यापारियों के लिए दिन उतार चढ़ाव का होगा, कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी,आपकी रचनात्मक गतिविधियों के परिणाम आने वाले समय में दिखेंगे। अगर विवाह के लिये सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना अच्छा होगा।

शुभ अंक – 7

कन्या राशि (Virgo)

आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत ही जरूरी होगा, वरना पुराने संबंध बिगड़ सकते हैं। परंतु आज भाग्य काफी प्रबल रहेगा, सारे काम शाम होते होते बन जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके मन विचलित रहेगा। पार्टनर के साथ कभी गरम कभी नरम वाला मूड रहेगा।

शुभ अंक- 3

तुला राशि (Libra)

आपको छोटी छोटी बात पर ग़ुस्सा आ सकता है, थोड़ा नियंत्रण रखें, प्रॉपर्टी वाहन लेने के लिए समय अच्छा है, परंतु सोच समझकर लें, विवादित प्रॉपर्टी लेने से बचें। बिज़नेस में अगर पार्टनरशिप का सोच रहे हैं, तो ऐसी भूल न करें। जीवन साथी के साथ उलझने से बचें।

शुभ अंक -4

शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज सारा फोकस संतान की ओर रहेगा, किसी एग्जाम का परिणाम जिसका लंबे समय से इंतज़ार था उसमें सफलता मिलने का समय है, तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान भी जाएगा। रिलेशनशिप अच्छे होंगे, या मजबूत होंगे।

धनु  राशि (Sagittarius)

मेहनत पराक्रम से ही आज अपना मुकाम हासिल कर पाएंगे, मित्रों के सहयोग से आज कोई मुश्किल काम सफल और आसान हो जाएगा, सुख साधनों के अर्जन मैं आज दिन बीतेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान आज रखें।

शुभ अंक -5

शुभ रंग – सुनहरा पीला

मकर राशि (Capricorn)

आज पूरा ध्यान पैसा कमाने पर रहेगा, साथ ही परिवार के प्रति सभी ज़िम्मेदारी  कैसे पूरी करनी हैं उसमें व्यस्त रहेंगे। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखे बिगड़ सकता है। प्रेम संबंध में आज काफी इमोशनल महसूस करेंगे।

शुभ अंक -6

शुभ रंग- आसमानी

कुंभ राशि (Aquarius)

नर्वस सिस्टम कमज़ोर रहेगा आज, साथ ही पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं, पिता के साथ आज किसी बात पर विवाद या मनमुटाव हो सकता है,दूरी बनाकर रखें।किसी खास करीबी मित्र से भी धोखा या समंध बिगड़ सकते हैं। अगर किसी से प्यार करते हैं तो आज शादी के लिए प्रोपोज़ कर दीजिए।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग -नीला

मीन राशि (Pisces)

आज सुबह थोड़ा मन में खिंचाव रहेगा उसके बाद  दोपहर तक हल्का महसूस करेंगे, आज अपने सभी कार्यों को बहुत ही समझदारी से सुलझा लेंगे,घूमने जाने का प्रोग्राम शाम को बनेगा। आज दिन पार्टनर के मित्रों से मुलाकात काफी खुशनुमा बना देगी।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-पीला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

OUR DETAILS

Raipurtimes.in

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,