Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में विधायक के घर से 10 लाख की चोरी : विधानसभा...

छत्तीसगढ़ में विधायक के घर से 10 लाख की चोरी : विधानसभा सत्र में शामिल होने गए थे, रात को चोरों ने घर में किया हाथ साफ….

 RAIPUR TIMES जांजगीर छत्तीसगढ़ Chhattisgarh  के जांजगीर जिले में चोरों ने ‌BSP(बहुजन समाज पार्टी) के विधायक के घर को निशान बनाया है। विधायक केशव चंद्रा विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने रायपुर गए हुए थे। इसी दौरान देर रात को उनके घर में चोर घुसे, इसके बाद कैश और सोना समेत 10 लाख का माल ले उड़े हैं। बुधवार सुबह इस मामले का पता चल पाया है। खबर मिलने पर मौके पर जिले के एसपी विजय अग्रवाल समेत तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

10 lakh stolen from MLA’s house in Chhattisgarhविधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो गया है। इसी सत्र में शामिल होने जांजगीर जिले के जैजैपुर से बीएसपी विधायक केशव चंद्रा 13 जुलाई को ही रायपुर चले गए थे। इस बीच 19 जुलाई को उनकी पत्नी गीता चंद्रा भी रायपुर आ गई थीं। इस दौरान उनके घर में उनका केयरटेकर राजेंद्र चंद्रा था।

  raipur times News

सुबह आया तो सामान बिखरा था

बताया गया कि राजेंद्र चंद्रा रात के वक्त घर में ताला लगाकर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह फिर से विधायक के घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर सारे सामान बिखरे हुए थे। इसके बाद उसने किसी तरह से विधायक को इस बात की सूचना दी है। विधायक उस समय विधानसभा के सत्र में शामिल हो रहे थे।

READ MORE –Sawan 2022 रायपुर के 200 साल पुराने बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर का जानिए इतिहास… इस मंदिर की ये है खास बात

फॉरेसिंक एक्पसर्ट को बुलाया गया

10 lakh stolen from MLA’s house in Chhattisgarhइधर, घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। खबर मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे थे। विजय अग्रवाल ने बताया कि वे स्वयं मौके पर हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

इधर जानकारी मिलने के बाद विधायक भी जैजैपुर पहुंचे। जिसके बाद घर से क्या-क्या चोरी हुआ है, ये पता चला पाया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार घर से 2 लाख 15 हजार कैश और 15 तोला सोना चोरी हुआ है। कुल मिलाकर चोरों ने 10 लाख का माल पार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read