Homeधर्मAaj Ka Rashifal 1 July 2023: आज नए मौके मिलेंगे, आर्थिक स्थिति...

Aaj Ka Rashifal 1 July 2023: आज नए मौके मिलेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

Aaj Ka Rashifal 1 July 2023: मेष राशिफल: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवरिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। यात्रा भी संभव। किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़ें। रोमांस जीवन में वापस आएगा।

वृषभ राशिफल: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चों के एडमीशन के लिये उपयुक्त दिन है।

मिथुन राशिफल : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेमी का ट्रांसफर मन को उदास कर सकता है। दूरियां बढ़ेंगी। प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है।

कर्क राशिफल : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी योग्यता की आज तारीफ होगी। इन्टरव्यू काल आ सकता है। मन में उमंग है। लव लाइफ में आज आनंद ही आनंद रहेगा।

सिंह राशिफल : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। अपनो से षड्यंत्र की आशंका है। आज आपके लव रिलेशन में नया मोड़ आएगा। आप अगर अकेले हैं या ब्रेकअप हुआ है तो आपका प्रेमी आज आपसे संपर्क कर सकता है।

कन्या राशिफल : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार का शायद साथ न मिले। किसी भी बात पर ज्यादा तर्क न करें। परिवार से झूठ न बोलें। इससे अविश्वास की भावना बढ़ेगी।

तुला राशिफल : गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। प्यार में धोखा मिल सकता है। अपने रसिक मिजाज को अगर कंट्रोल में नहीं रखेंगे तो लव रिलेशन ब्रेक हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी।

धनु राशिफल : व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव उत्पन्न न होने दें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आज पिता से अनबन आपका मूड खराब कर सकती है। ऑफिस में बॉस की फटकार मिल सकती है।

मकर राशिफल : बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आज लाभ का दिन है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर में खुशियां आएंगी, लेकिन पति-पत्नी में अनबन रहेगी।

कुंभ राशिफल : विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपका प्रेम विवाह में बदल सकता है। अगर आपकी इच्छा लव मैरिज की है, तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है।

मीन राशिफल : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विवाह के लिए सही समय है, लेकिन आपको शायद रिश्ता पसन्द नहीं आएगा। अगर दूसरा विवाह करना चाहते हैं, तो दिन उत्तम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read