Raipur Times

Breaking News

Aaj Ka Rashifal : आज बदल जाएंगे इन तीन राशियों के भाग्य, चारों ओर से होगा बंपर लाभ Horoscope 28 April 2023

Horoscope 28 April 2023 Aaj Ka Rashifal मेष राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। आपस में किसी तरह की कोई परेशानी न आए, इस बात का ध्यान रखिए। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काल भैरव के दर्शन करें व उन्हें प्रणाम करें। शुभ होगा।

वृषभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है। व्यापार भी ठीक चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक चल रहा है। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके सीने में भी विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

raipur times News

सिंह राशि- घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान व व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति है। व्यापारिक दृष्टिकोण में आपका रुक-रुक काम चलता रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें, शुभ होगा।

Khatu Shyam: खाटू श्याम भगवान से जुड़ी 10 बातें, कलियुग में पूजे जाने का सबसे बड़ा कारण क्या आप जानते हैं

तुला राशि- स्वास्थ्य नरम गरम दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करती रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा परेशान करेगा। अज्ञात भय परेशान रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पार्टनरशिप की चीजों को शांत होकर निपटाएं। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन धन लाभ के मार्ग का ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य ठीक है लेकिन सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो चुकी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- अपमानित होने का भय है। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य सुधार की ओर जा रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

OUR DETAILS

Raipurtimes.in

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,