Raipur Times

Breaking News

Aaj Ka Rashifal 2 July 2023: आज बचे हुए काम पूरे कर लें, बॉस से बहस न करें

  1. Aaj Ka Rashifal 2 July 2023: मेष राशिफल : पुरुषार्थ की दिशा में सफलता मिलेगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आज आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। अपने प्रियजनों के साथ फिल्म देखने जा सकते है।

वृषभ राशिफल : आर्थिक योजना को बल मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। प्रेमिका किसी बात को लेकर खफा हो सकती है। रूठे यार को मनाने के लिए उनका पसंदीदा चीज भेंट कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें।

कर्क राशिफल : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की समस्याएं रहेंगी। आज का दिन आपके लिए खर्चीला हो सकता है। आप बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

सिंह राशिफल : व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनी रह सकती है। आपकी खुशी दोगुनी हो सकती है। खुद पर कंट्रोल करने की की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे।

कन्या राशिफल : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित हो सकता है। जो भविष्य में अत्यधिक शुभ परिणाम दे सकते हैं। स्वास्थ्य संदर्भ में अपनी बाई आंख के संबंध में अतिरिक्त सतर्क रहें।

तुला राशिफल : चली आ रही समस्या का सामधान होगा। विरोधी परास्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। कारोबार में अचानक से कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। व्यापारी वर्ग के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशिफल : रोजी-रोटी की दिशा में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक संदर्भ में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे।

मकर राशिफल : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति लाभप्रद होगी। आज अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। बचे हुए काम को पहले करने में ही आपकी भलाई है। सीनियर से किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है।

कुंभ राशिफल : बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा होगा। भगवान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। विचारों का तालमेल बनाये रखना बहुत जरूरी होगा।

मीन राशिफल : धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आज आप तर्कपूर्ण और जिद्दी हो सकते हैं। आप स्वयं को मुश्किल परिस्थितियों में पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,