Raipur Times

Breaking News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2023: हफ्ते के पहले दिन पॉजिटिव रहेंगे, परिवार का पूरा साथ मिलेगा

Aaj Ka Rashifal 3 July 2023: मेष राशिफल: आज के दिन अपनो से बड़ो का सहयोग प्राप्त होगा। मित्र से हुई अनबन को सुलझाएं। विवाद से बचे। जो जातक नौकरी पेशा मे है उनका प्रमोशन होने का योग है और तन्खा मे भी बढ़ोतरी होसकती है। नया वाहन लेने का योग है।

वृषभ राशिफल : आज के दिन मन अच्छा रहेगा, व्यापार में वृद्धि के योग है। निर्णय लेने मे सावधानी बरते। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल : आज के दिन आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्ते मे मिठास बढ़ेगी। रुके हुए काम होंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिए दिन उत्तम साबित होने वाला है। परिवार में धार्मिक आयोजन होने के योग है।

कर्क राशिफल : आज के दिन् व्यापार को लेकर कोई आवश्यक नीति ना बनाये। दिन की शुरुवात मे ही कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है इसलिए सतर्क रहे। रिश्तेदारी में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। वाद विवाद मे ना पड़े।

सिंह राशिफल : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल् रहने वाला है। खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव मे रहेंगे। बहस से बचे, परिवार के लोगों से कलेश होने की सम्भावना है। परिवार मे बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है।वैवाहिक जीवन में दिन के अंत तक खुशी के पल आएंगे। आज आपकी किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशिफल : आज का दिन बाकी दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई पुराने मित्र से मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सब प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ का विवाद ना करें। दूसरों में गलतियां खोजने का प्रयास न करे।

तुला राशिफल : आज के दिन जोखिम भरे कामों से दूर रहें और अपने प्लान दूसरों के साथ शेयर ना करें। व्यर्थ की उलझन रहेगी, काम के प्रेशर के कारण मन उदास रहेगा। दोस्तों और शुभ चिन्तको से सहयोग मिल सकता है। दिन के अंत मे परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते है जिससे मन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल : आज के दिन आप ऊर्जावान होंगे किन्तु सीमा से अधिक काम करने के कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरते। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रह सकते है। प्रॉपर्टी लेने के लिये आज् का दिन् शुभ् है। नोकरी पेशा लोगो को अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करना आपको फायदा पहुंचाएगा।

धनु राशिफल : आज का दिन जातक का उत्तम रहेगा विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में कोई प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे जिससे भविष्य में उनसे काफी लाभ भी होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है। माता- पिता से आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है।

मकर राशिफल : आज के दिन कोई पुराने विवाद से छूटकारा मिलेगा, जातक नयी सोच के साथ अपने कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करेंगे। आज के दिन जातक का नज़रिया सकारात्मक रहेगा। काम-काज को लेकर व्यस्तता रहेंगी।जीवनसाथी का सम्मान करें।

कुंभ राशिफल : आज के दिन घर में सकारात्मक माहौल रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरते। लंबे समय से अटके हुए कार्य आज आसानी से आप पूर्ण कर लेंगे। अपने अधिकारियों से वाद विवाद ना करें। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी को खुश रख पाएंगे।

मीन राशिफल : आज का दिन जातक का सुखद रहने वाला है। कोई पुरानी पारिवारिक विवाद को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। माता से आर्थिक लाभ हो सकता है।जीवन साथी की सलाह बिजनेस संबंधी मामलों में फायदा देगी।आज आपके रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। करीबी रिश्तेदार से पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,