Raipur Times

Breaking News

Aaj Ka Rashifal 6 July 2023: आज का राशिफल ये राशि वाले रहे सावधान,भूल से भी न करे ये काम

Aaj Ka Rashifal 6 July 2023: मेष राशिफल: विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में व्यवधान आ सकता है। उसका कर्मक्षेत्र पर भी प्रभाव पड़ेगा। लव लाइफ में कुछ खास होने वाला है। प्यार में निराश जातकों को नया लव पार्टनर मिल सकता है।

वृषभ राशिफल : भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। प्रेमी के साथ नोंक-झोंक रहेंगी। संभल कर बात करें। रिश्ते टूट भी सकते हैं। प्रेमी की सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशिफल : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। पार्टनर से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। रिश्तों में दूरी आने की संभावना है। किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशिफल : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन अपनों से ही पीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रेमी को खुश करने के लिये ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। मन विचलित रहेगा। आफिस में नर्वस भी फील कर सकते हैं।

सिंह राशिफल : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पति पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है। लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या राशिफल : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। प्रेम संंबंध में स्थिरता की कमी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशिफल : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। रिश्ते में आ रहे तनाव खत्म होने के आसार हैं। लव लाइफ में परिवार वालों का साथ मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल : शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। नौकरी से समय निकाल कर लव पार्टनर के साथ डेट पर जाना मुश्किल होगा।

धनु राशिफल : व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आदि के कारण मन खिन्न हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में सावधान रहें। आपके अपने किसी करीबी दोस्त से संबंध खराब हो सकते हैं।

मकर राशिफल : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गलत निर्णय कष्टदायी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रेम सबंध बिगड़ने न पाए इसका खास ख्याल आपको रखना पड़ेगा।

कुंभ राशिफल : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयेागी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। दिन रोमांटिक रहने वाला है। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय पार्टनर के साथ बितायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,