Raipur Times

Breaking News

Bankey Bihari Temple: वृंदावन बांके बिहारी का मंदिर खुलने का समय बदला , जानें- अब कितने बजे से शुरू होंगे दर्शन

Bankey Bihari Mandir: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का समय 27 अक्टूबर से बदला जा रहा है. अब मंदिर दोपहर 1.00 बजे बंद हो जाएगा और शाम 4.30 बजे दोबारा खुलेगा. सुबह पट खुलने के समय में भी बदलाव हुआ है. मंदिर के एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी है कि अब राजभोग सेवा के लिए मंदिर के कपाट दोपहर 1.00 बजे तक बंद हो जाएंगे. वहीं, सुबह की पाली में मंदिर 08.45 पर खुलेगा और दोपहर में 1.00 बजे तक भगवान को भोग लगाया जाएगा. इसके बाद दोपहर के सत्र में, संक्षिप्त अंतराल के बाद शाम 4.30 से 8.30 बजे तक खुलेगा.

Bankey Bihari Temple अधिकारियों ने जानकारी दी है कि शहर में बुधवार को होने वाली गोवर्धन पूजा के लिए मंदिरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिशन ने कहा, “कई लाख तीर्थयात्रियों के गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की संभावना है. दान घाटी मंदिर में ‘दर्शन’ के लिए एकतरफा व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा.” इसलिए प्रमुख मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मुख्य मंदिरों में तैनात किए गए हैं.

Bhai Dooj 2022 : गोवर्धन पूजा और भाई दूज आज जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त Bankey Bihari Temple

आपको बता दें, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को होने वाली गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को की जा रही है. इसके लिए सुबह 06.29 से 08:43 तक शुभ मुहूर्त बताया गया है. क्योंकि प्रतिपदा तिथि 25 अक्टूबर, शाम 4.18 पर प्रारम्भ होकर 26 अक्टूबर दोपहर 2.42 पर समाप्त हो रही है.

गोवर्धन पूजा पर लाखों की तादाद में भक्त बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. हिन्दू धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत महत्व है. इसके लिए श्रद्धालु घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं और भगवान की पूजा करते हैं. गोवर्धन के चित्र के पास दीपक जलाया जाता है और विधि-विधान से पूजन होता है. माना जाता है कि इस दिन जिसने भी गोवर्धन भगवान की पूजा की, उसपर पूरे साल श्रीकृष्ण का आशीर्वाद बना रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,