Homeछत्तीसगढ़CG Cabinet Minister List 2023 in Hindi: ‘विष्णु’ कैबिनेट में दो महिलाओं...

CG Cabinet Minister List 2023 in Hindi: ‘विष्णु’ कैबिनेट में दो महिलाओं के साथ इन विधायकों को मिल सकती है जगह, लिस्ट में ओपी चौधरी का भी नाम शामिल

रायपुर: CG Cabinet Minister List 2023 in Hindi: भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार सीएम के लिए विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही विष्णुदेव साय प्रदेश के पहले निर्वाचित आदिवासी मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं, अब ये कहा जा रहा है कि ओपी चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक डिप्टी सीएम के नाम की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही संभावित मंत्रिमंडल पर भी चर्चा होने लगी है। मुख्यमंत्री के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल के लिए कई नेताओं का नाम सामने आ रहा है।

CG Cabinet Minister List 2023 in Hindi: माना जा रहा है कि आगामी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदिवासी मुख्यमंत्री का चुनाव किया गया है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि नए और पुराने नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि महिला मंत्रियों की संख्या भी 1 से ज्यादा हो सकती है।

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णु देव साय की उत्तरप्रदेश में हुई थी पॉलिटिकल ट्रेनिंग

संभावित मंत्रियों का नाम
रेणुका सिंह
गोमती साय
अरुण साव
अमर अग्रवाल
ओपी चौधरी
बृजमोहन अग्रवाल
राजेश मूणत
अजय चंद्राकर
डोमनलाल कोरसेवाड़ा
गुरु खुशवंत
विजय शर्मा
गजेंद्र यादव
केदार कश्यप
विक्रम उसेंडी
लता उसेंडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read