Homeछत्तीसगढ़CG :बिरनपुर हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो समुदायों के बीच...

CG :बिरनपुर हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो समुदायों के बीच भड़की थी हिंसा

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को हत्या के मुख्य आरोपी रसीद मोहम्मद उर्फ कल्लू खान (51 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हिंसा के बाद 11 अप्रैल को शक्तिघाट इलाके में पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। दोनों की हत्या के 9 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 8 आरोपियों की गिरफ्तारी 17 अप्रैल को की गई थी। मामला साजा थाना क्षेत्र का है।

raipur times News

बता दें कि बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 23 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 11 लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था, वहीं मुख्य आरोपी कल्लू खान को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

11 अप्रैल को मिली थी पिता-पुत्र की लाश, आरोपियों पर की गई थी इनाम की घोषणा

वहीं बिरनपुर के शक्तिघाट इलाके में 10 अप्रैल को पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। दोनों बकरी चराने के लिए जंगल में गए थे, जहां इनकी हत्या कर दी गई थी। आरोपियों का पता बताने वालों को 40 हजार रुपए इनाम की भी घोषणा की गई थी। जिसमें 30 हजार की राशि दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा ने देने का ऐलान किया था, जबकि 10 हजार रुपए का इनाम दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने देने की घोषणा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read