Homeछत्तीसगढ़CG News: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 6 लाख के...

CG News: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 6 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में छह लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।raipur times News सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के सामने जोन टेक्निकल टीम के सदस्य सोढ़ी जोगा (23) और उसकी पत्नी वेको कोसी (22) ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।

raipur times News

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नक्सली जोगा और कोसी 2015 में नक्सली संगठन में भर्ती हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read