Homeछत्तीसगढ़CG News: 25 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 14 लोग घायल…

CG News: 25 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 14 लोग घायल…

सक्ती। CG News: सक्ती जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां 25 लोगों से भरी एक पिकअप पलट गई। पिकअप पलटने से 14 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सक्ती जिले के नदेली मोड़ के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि, पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी किसी कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए लैलूंगा गए हुए थे। वापसी के दौरान नदेली मोड़ के पास यह हादसा हो गया। हादसे में 14 लोगों के घायल होने की खबर है।

सभी घायलों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वही कुछ घायलों की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read