Homeछत्तीसगढ़CG Oath Ceremony 2023: पूर्व सरपंच और शिक्षक समेत Ex. IAS बने...

CG Oath Ceremony 2023: पूर्व सरपंच और शिक्षक समेत Ex. IAS बने मंत्री, पहली बार की विधायक ने भी ली मंत्री पद की शपथ

रायपुर। CG Oath Ceremony 2023: छत्तीसगढ़ में आज 9 विधायकों ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इन सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव-विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि, आज जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली उनमें शिक्षक से लेकर पूर्व आईएएस और पूर्व मंत्री भी शामिल है जिन्होंने दोबारा मंत्री पद की शपथ ली है।

बृजमोहन पांचवीं बार मंत्री
आठवी बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल (MLA Brijmohan Aggarwal) ने पांचवी बार मंत्री पद की शपथ ली। अविभाजित मध्यप्रदेश में वे मंत्री रहे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद वे लगातार 3 बार मंत्री रहे और इस बार भी उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। बृजमोहन अग्रवाल 1990 में पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए। इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013, 2018 और 2023 में वे विधायक चुने गए।

CG Oath Ceremony 2023: रामविचार नेताम
छठवीं बार के विधायक नेता रामविचार नेताम ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली। रामविचार नेताम राज्यसभा के सदस्य और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके है।

केदार कश्यप
बस्तर संभाग के आदिवासी नेता केदार कश्यप ने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है। केदार कश्यप पहली बार 2003 में विधायक चुने गए। 2008 में दूसरी एवं 2013 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। भाजपा शासनकाल में लगातार उन्हें मंत्री पद मिला। पिछली भाजपा सरकार में वे स्कूल शिक्षा मंत्री थे।

CG Oath Ceremony 2023: पूर्व आईएएस ओपी चौधरी
पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने जब कलेक्टर का पद छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया तो उनके फैसले ने सभी को चौंका दिया था। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली। लेकिन 2023 के चुनाव में बड़े अंतराल के साथ रायगढ़ से वे विधायक चुने गए। आज ओपी चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली।

दयाल दास बघेल को फिर मिला मंत्री पद
अनुसूचित जाति वर्ग के बड़े नेता व भाजपा विधायक दयालदास बघेल ने एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने सरपंच पद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। दयालदास बघेल वर्ष 2003 में वे नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2008 और 2013 में भी विधायक चुने गए। 2018 में हार का सामना करना पड़ा और 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार हराया।

CG Oath Ceremony 2023: दूसरी बार के विधायक लखनलाल देवांगन बने मंत्री
कोरबा विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को हराने वाले लखनलाल देवांगन ने आज मंत्री पद की शपथ ली। वे दूसरी बार के विधायक है। उन्होंने पार्षद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। देवांगन ने 2013 चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोधराम कंबर को हराकर कटघोरा से विधायक बने।

लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक और अब मंत्री
सरगुजा संभाग के भटगांव विधानसभा क्षेत्र से पहली बार लक्ष्मी राजवाड़े विधायक चुनीं गई। अब उन्हें कैबिनेट में जगह मिली है। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम वीरपुर की लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थीं। कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े को उन्होंने 43 हजार से अधिक मतों से हराया है।

CG Oath Ceremony 2023: श्याम बिहारी
भाजपा नेता श्याम बिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। जायसवाल वर्ष 2013 में पहली बार विधायक चुने गए। 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस बार उन्होंने जीत हासिल की और अब उन्हें मंत्री पद मिला।

शिक्षक से अब मंत्री होंगे टंकराम वर्मा
बलौदाबाजार से भाजपा विधायक टंकराम दर्मा ने आज मंत्री पद की शपथ ली। 2023 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी को 14 हजार से अधिक मतों से हराया है। टंकराम वर्मा शिक्षक रहे है। उन्होंने भाजपा नेता रमेश बैस के साथ भी काम किया है। साथ ही पिछले कई साल से राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read