Homeछत्तीसगढ़CHHATTISGARH: सदन में उठा मेला-मड़ई का मुद्दा, मंत्री ने बताया दशहरा के...

CHHATTISGARH: सदन में उठा मेला-मड़ई का मुद्दा, मंत्री ने बताया दशहरा के साथ इन महोत्सव के लिए सरकार देगी बड़ी रकम…

रायपुर। CHHATTISGARH: विधानसभा में शुक्रवार को शासकीय मद से बस्तर में मेला-मड़ई के आयोजन का मुद्दा उठा. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि बस्तर का दशहरा पूरे विश्व में अनूठा है. इसके लिए 35 लाख दी जाती है, लेकिन आने वाले समय में 50 लाख की राशि दी जाएगी. इसके अलावा रामाराम महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव के लिए 15 लाख दिए जाएंगे.

भाजपा विधायक किरण सिंहदेव ने सदन में सवाल किया कि बस्तर में कितने मेला मड़ई का आयोजन किया जाता है. इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की पिछली सरकार में ही मेला मड़ई के लिए राशि देने की व्यवस्था की थी. चित्रकोट महोत्सव, रामाराम महोत्सव और दशहरा महोत्सव के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है.

CHHATTISGARH: इस पर किरण सिंहदेव ने मिल रही राशि को अपर्याप्त बताते हुए सवाल किया कि क्या सरकार अधिक राशि देगी. इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने दशहरा महोत्सव के साथ रामाराम महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव के लिए दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए गोंचा पर्व के लिए भी 3 के स्थान पर 5 लाख की राशि देने की घोषणा की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read