Homeछत्तीसगढ़City Bus Resume in Raipur: राजधानी की सड़कों पर आज से दौड़ने...

City Bus Resume in Raipur: राजधानी की सड़कों पर आज से दौड़ने लगी सिटी बस! नवरात्रि के पहले दिन महिलाओं को फ्री सेवा

City Bus Resume in Raipur: रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर सिटी बस सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगी। रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर ने महिलाओं को नवरात्रि के पहले दिन बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज महिलाओं को सिटी बस में मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। मतलब आज महिलाएं सिटी बस से कहीं भी जाएं उन्हें किराया नहीं देना होगा।

इसमें सबसे ज्यादा राहत स्टेशन से भाठागांव स्थित बस स्टैंड जाने वालों समेत खरोरा, भनपुरी और बिलासपुर रोड और रायपुर के बाहरी क्षेत्र से आने वालों को मिलेगी। पहले चरण में 67 में से 30 बसें शुरु की जाएंगी। इसके बाद टेंडर की समय सीमा के भीतर सभी बसें सड़कों पर उतार दी जाएंगी। बसों का रूट और भाड़ा शासन की ओर से तय किया गया है।

रायपुर यदि आप भी देखने जा रहे हैं क्रिकेट मैच, तो पढ़ें ये खबर…

City Bus Resume in Raipur: शुरुआत में रेलवे स्टेशन से भाठागांव बस स्टैंड के लिए दो बस चलेंगी। रेलवे स्टेशन से कौशल्या माता मंदिर यानी मंदिर हसौद रूट पर 4 बस चलेंगी। उरला रूट पर बसें, खैरखूंट यानी भनपुरी-धरसीवां रूट पर 3 बसें चलेंगी। स्टेशन से भानसोज तक मंदिर हसौद, नवागांव होते हुए 2 बस चलेंगी। स्टेशन से सिलयारी 2 बसें चलेंगी, जबकि एयरपोर्ट से दुर्ग तक 6 बस चलेंगी। इनमें सबसे ज्यादा 7 बस खरोरा रूट पर चलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read