HomeदेशCM भूपेश बघेल ने खाया सोंटा…प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना...

CM भूपेश बघेल ने खाया सोंटा…प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना कहा -कि हर बार आप लोगों….

RAIPUR TIMES रायपुर:छत्तीसगढ़ में दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। दिवाली की अगली सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के जजंगिरी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार गौरा-गौरी के समीप जाकर उन्होंने प्रदेश की जनता की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर श्री बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है।

RAIPUR : रायपुर दिवाली की रात गोदाम में लगी भीषण आग: पटाखे से आग लगने की आशंका

मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके बाद कुम्हारी में भी गौरा गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की।उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया।

 

raipur times News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read