Homeदेशकांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए चार उम्‍मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए चार उम्‍मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए चार उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने अभिनेता से राजनीतिक बने राजबब्‍बर को हरियाणा के गुरुग्राम से और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री आनन्‍द शर्मा को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से उम्‍मीदवार बनाया है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सतपाल रायजादा और महाराष्‍ट्र के उत्‍तरी मुम्‍बई से भूषण पाटिल को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस के केन्‍द्रीय चुनाव समिति द्वारा इन नामों को अंतिम रूप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read