Homeदेशद्रौपदी मुर्मू आज सुबह राष्ट्रपति पद की लेंगी शपथ ,21 तोपों की...

द्रौपदी मुर्मू आज सुबह राष्ट्रपति पद की लेंगी शपथ ,21 तोपों की दी जाएगी सलामी, शपथ ग्रहण के बारे में जानें सबकुछ….

 RAIPUR TIMES दिल्ली। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ समारोह सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा. सीजेआई एन. वी. रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. शपथ ग्रहण के बाद नई राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगी. मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं. अगर आज बारिश हो जाती है तो राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला औपचारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा.

Sawan Somvar 2022: सावन के दूसरे सोमवार पर इन शुभ मुहूर्त में करें शिव की आराधना, जानें पूजा विधि

संसद के सेंट्रल में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे.

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने अस्थायी आवास उमा शंकर दीक्षित लेन से राजघाट के लिए सुबह 8:15 बजे रवाना होंगी. वह 8:30 बजे राजघाट पहुंचेंगी. करीब 10 मिनट वहां रुकने के बाद वह 8:40 बजे लौट आएंगी. इसके बाद वह 9:22 बजे राष्ट्रपति भवन जाएंगी. जानकारी के मुताबिक अगर बारिश न हुई तो सुबह 9:42 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके बाद मुर्मू राष्ट्रपति भवन के प्रांगण से औपचारिक राष्ट्रपति के काफिले में सुबह 9:50 बजे रवाना होंगी। सुबह 10 बजे तक संसद भवन के गेट 5 पर पहुंचेंगी. यहां से उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी, स्पीकर और राज्यसभा के सभापति सेंट्रल हॉल तक ले जाएंगे.यहां राष्ट्रगान के बाद उन्हें शपथ दिलायी जाएगी. फिर वह 10:23 बजे सेंट्रल हॉल में सभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद वह 10:57 बजे राष्ट्रपति भवन लौट आएंगी.

21 तोपों की दी जाएगी सलामी

बता दें कि सुबह 10:15 बजे द्रौपदी मुर्मू को 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद करीब 10 बजकर 20 मिनट पर नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण होगा. सारा कार्यक्रम तय है. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके बाद संबोधित करेंगी. संसद के सेंट्रल हॉल में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read