Homeछत्तीसगढ़जांजगीर समाचार: प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव सिंह ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की

जांजगीर समाचार: प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव सिंह ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की

जांजगीर पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव सिंह ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की और कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला. इस दौरान भाजपा के लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव मौजूद थे. मीडिया से बात करते किरणदेव सिंहदेव ने बिना नाम लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उनके वक्त में लोगों तक 15 पैसे पहुंचते थे. मोदी सरकार ने पारदर्शिता लाई है, जबकि कांग्रेस नारों से सरकार बना लेती थी. गरीबी हटाने का नारा दिया था, लेकिन गरीबों के लिए कांग्रेस ने कभी योजना नहीं बनाई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read