HomeदेशBREAKING द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, यशवंत सिन्हा को बड़े...

BREAKING द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया,

LIVE: Draupadi Murmu wins Presidential election देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। रायसीना हिल की दौड़ के लिए पहले राउंड की काउंटिंग में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है। पहले राउंड में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।  

मुर्मू को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले

LIVE: Draupadi Murmu wins Presidential electionतीसरे दौर की मतगणना के साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे दौर की मतगणना में एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध मतों के 50 प्रतिशत अंक को पार कर लिया है, जो देश के अगले राष्ट्रपति बनने के लिए काफी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read