Homeबॉलीवुड लाइफइस मशहूर एक्टर को मिली सरेआम रेप की धमकी, वीडियो जारी कर...

इस मशहूर एक्टर को मिली सरेआम रेप की धमकी, वीडियो जारी कर मुंबई पुलिस से मांगी मदद

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री (Actress )माही विज (Mahhi Vij) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चौंका देने वाली घटना का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में ट्विटर पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने शिकायत की कि बीते दिन उनकी कार को एक अजनबी ने टक्कर मार दी और फिर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उस व्यक्ति ने अभिनेत्री को बलात्कार( rape )की धमकी तक दी। मामले में एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस की मदद भी मांगी।

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए एक्ट्रेस कैप्शन में लिखा, “एक व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मारी और फिर मेरे साथ गाली- गलौच भी की। उस शख्स ने मुझे रेप की भी धमकी दी। इस दौरान उनके साथ मौजूद उसकी पत्नी भी आक्रामक हो गई और उसने अपने पति से कहा छोड़ दे इसको। अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग कर उनसे मदद मांगते हुए माही विज ने लिखा, मुंबई पुलिस, इस व्यक्ति को खोजने में मेरी मदद करें जो हमारे लिए खतरा है।”

raipur times News

बता दें कि शेयर किए इस वीडियो में केवल एक गाड़ी नंबर प्लेट दिखाई दे रही है और कुछ लोगों की आवाज आ रही है। यह वीडियो मात्र चार सैकेंड का है। एक्ट्रेस ने गुहार लगाते हुए कहा है कि प्लीज इस आदमी को ढूंढने में मेरी मदद कीजिए, जिसने हमें धमकाया है। इस पर मुंबई पुलिस ने नजदीक के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने को कहा है।


 शेयर किए गए इस कुछ सेकंड के वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने साथ बदतमीजी करने वाले उस व्यक्ति की कार का नंबर रिकॉर्ड किया है। वहीं, माही विज के ट्वीट का जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा, “कृपया निकटतम पुलिस स्टेशन जाएं और अपनी शिकायत दर्ज करें।” इसके बाद माही ने मुंबई पुलिस के इस ट्वीट का हवाला देते हुए बताया कि वह वर्ली स्टेशन गई थीं, जहां उन्हें मदद का आश्वासन दिया गया।

read more-सेक्स रैकेट : राजधानी के मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था sex racket देह व्यापार का धंधा, पुलिस को ऐसे लगी भनक और फिर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read