HomeदेशMP NEWS: उपसरपंच के परिवार के लोगों समेत चार का बनाया फर्जी...

MP NEWS: उपसरपंच के परिवार के लोगों समेत चार का बनाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, निकाली अंत्येष्टि सहायता राशि, मचा हड़कंप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

ग्वालियर : MP NEWS: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जीवित लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर अंत्येष्टि सहायता राशि निकाल ली गई। इस मामले के सामने आने के बाद विभाग और लोगों में हड़कंप मच गया। इस मामले के सामने आते ही जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

raipur times News

उपसरपंच के परिवार के लोगों का बनाया मृत्यु प्रमाण पत्र
MP NEWS: मिली जानकारी के अनुसार, सहायक सचिव भीकम जाटव पर प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि, सहायक सचिव ने चार लोगों को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर अंत्येष्टि सहायता राशि निकाल ली। वहीं जिन चार लोगों के के मृत्यु प्रमाण पात्र बनाए गए हैं, उनमे से तीन उपसरपंच सपना सिंह के परिवार के है। सहायक सचिव ने उपसरपंच सपना के ससुर प्रीतम और दो जेठ होतम और भारत का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया। इस मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read