Raipur Times

Breaking News

MP News : महिला पुलिसकर्मी से मारपीट और बदसलूकी, पुलिस वालों ने ही जूतों से पीटा, गाली-गलौज कर फाड़ी वर्दी

जबलपुर। MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी की पुलिस वालों ने ही पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि यह महिला पुलिस कर्मी उप राष्ट्रपति की वीआईपी ड्यूटी में सागर से आई हुई है। कैंट थाना अन्तर्गत पेंटीनाका इलाके की घटना बताई जा रही है।

पीड़ित महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि उसकी ड्यूटी यहां गणना में लगी हुई थी, इसी दौरान उसने वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों से जूस पीकर आने की बात कही। लेकिन उन्होंने इस महिला पुलिस को और उसकी साथ मौजूद एक अन्य महिला को जाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं फिर विवाद करते हुए महिला पुलिस कर्मी की स्टाफ के ही एक दो सदस्यों ने जूते से पिटाई की। इस दौरान उसे बचाने आई उसकी महिला साथी को भी जूतों से मारा।

बताया जा रहा है जब यह महिला पुलिसकर्मी कैंट थाने में एफआईआर के लिए पहुंची तो उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की गई, महिला ने पुलिसकर्मियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। मारपीट का शिकार हुई इस महिला ने अब दोषियों पर कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि वो खुद दूसरों की सुरक्षा करती है, ऐसे में जब उसकी ही सुरक्षा नहीं हो रही है, तो ऐसे में पुलिस की नौकरी करने का क्या फायदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,