Raipur Times

Breaking News

Raipur Crime News शर्मसार रायपुर : कैफे में 14 साल की लड़की से रेप, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती तो मिलने बुलाया, दुष्कर्म के बाद छोड़कर भाग निकला

Raipur Crime News : रायपुर के कैफे में नाबालिग का रेप कर दिया गया। ये कांड लड़की के बॉयफ्रैंड ने ही किया है। 14 साल की लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर रायपुर के एक लड़के से हुई। दोनों चैटिंग करते हुए करीब आए और इसी मौके का फायदा लड़के ने उठाया। नाबालिग भी समझ न सकी और लड़के के झांसे में आ गई। अब मामला पुलिस के पास है फरार लड़के की तलाश हो रही है।

नाबालिग बच्ची की कुछ महीने पहले ही दोस्ती उरला इलाके में रहने वाले लड़के से हुई थी। आरोपी भी नाबालिग हो सकता है, इसलिए पुलिस ने इसके नाम का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी लड़का-लड़की छुप-छुपकर मिलते रहे हैं। इस बार दोनों ने मिलने की जगह समता कॉलोनी स्थित कैफे में तय की।

कैफे का मालिक हनी नाम का युवक आरोपी का दोस्त है। लड़का, लड़की को कैफे में लेकर आया। दोनों ने यहां कुछ देर बातें की। फिर कैफे में अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिग का रेप कर दिया। इसके बाद आरोपी जरूरी काम का बहाना बनाकर निकल गया। उसने हनी से लड़की को उसके घर छोड़ने को कहा। लड़की इस कांड से परेशान थी उसने हनी से VIP रोड चलने को कहा।

दोनों वहां गए, राम मंदिर के आगे बने रेस्टोरेंट के बाहर रुके। लड़की ने परिजनों को कॉल किया। वहां से परिजन उसे घर लेकर आए। हनी इस बीच जा चुका था। लड़की ने घर आकर अपने साथ हुए कांड के बारे में बताया। फिर मामला अब आजाद चौक थाने पहुंचा है। पुलिस कैफे के मालिक हनी से पूछताछ कर रही है। उसकी भूमिका भी शक के दायरे में है।Raipur Crime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,