Raipur Times

Breaking News

Sawan Month : रातों रात बदल जाएगी किस्मत…श्रावण मास में घर में लगा लें ये पौधा, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

RAIPUR TIMES Sawan Month and Belpatra

बेलपत्र: भगवान शिव के भक्त अपनी आस्था और भक्ति के अनुसार उनकी पूजा करते हैं। हर कोई भगवान शिव की पूजा में भाग लेता है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का महत्व ऋग्वेद में बताया गया है। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही भगवान शिव की पूजा शुरू हो जाती है। सावन के महीने में पूरे परिवार सहित भगवान शिव की पूजा की जाती है।

READ MORE –आज का राशिफल Today Rashifal : इन 3 राशि वालो पर रहेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का हाल….

पूजा भोलेनाथ के अभिषेक के साथ शुरू होती है। भोलेनाथ को दूध, पानी, दही, घी, शहद या चीनी, गंगा जल आदि से स्नान कराया जाता है। उसके बाद भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, समीपत्र, कुश और दूब का भोग लगाया जाता है। अंत में भांग, धतूरा और श्रीफल भगवान को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। भगवान भोलेनाथ की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं बेलपत्र का महत्व और लाभ।

 

raipur times News

 

बेलपत्र या बिल्व वृक्ष का महत्व

 

Sawan Month and Belpatra शिवलिंग पर बेलपत्र और समिपत्र चढ़ाने का महत्व प्राचीन शास्त्रों में बताया गया है। श्रावण मास में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाता है। एक प्राचीन कथा के अनुसार 89 हजार संतों ने ब्रह्माजी से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का उपाय पूछा। ब्रह्माजी ने उन्हें बताया कि जैसे शिवाजी 100 कमल के फूलों से प्रसन्न होते हैं, वैसे ही वे एक नीलकमल को अर्पित करने से प्रसन्न हो सकते हैं। इसी तरह 1 बेलपत्र 1000 नीलकमल के बराबर और 1 समीपात्र 1000 बेलपत्र के बराबर होता है। इन प्रसादों से भगवान शिव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं। बेलपत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय है।

 

raipur times News

बिल्व वृक्ष की पूजा के लाभ  

  • बिल्व वृक्ष को पुराणों में श्रीवृक्ष कहा गया है। इसलिए मान्यता है कि बिल्व वृक्ष यानि बेल के वृक्ष में माता लक्ष्मी का वायस होता है और श्रावण मास में जो भी इस वृक्ष की पूजा करता है उस पर भगवान शिव के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में भी माना गया है कि जिस भी घर में बेल का पेड़ लगा है वहां कोई भी वास्तु दोष नहीं रहता और घर में बरकत होती है।
  • श्रावण मास में जो भक्त बेल के पेड़ के पास खड़ा होकर घी, अन्न या मिठाई का दान करता है उसे कभी भी आर्थिक तंगी से गुजरना नहीं पड़ता।
  • श्रावण मास में बिल्व वृक्ष की जड़ लाएं। उसे लाल कपड़े में लपेट कर पूजा करके तिजोरी में या जहां आप धन रखते हैं वहां रखें, इससे घर में कभी भी धन की आवक नहीं रुकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,