HomeदेशSchool Holiday List 2024: साल 2024 में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल,...

School Holiday List 2024: साल 2024 में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने नए साल से पहले जारी की छुट्टियों की लिस्ट

लखनऊ: School Holiday List 2024: देश के कई राज्यों में इन दिनों स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। राज्य की सरकारें अपनी सुविधा के अनुसार स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा करती है। उत्तर प्रदेश में भी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन इस बीच बेसिक शिक्षा परिषद ने साल 2024 की स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है, जिसमें कुल 36 दिनों की छुट्टी दी गई है।

School Holiday List 2024: अवकाश तालिका के मुताबिक होलिका दहन, डा. भीमराव आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, चेहल्लुम, गुरुतेगबहादुर जयंती रविवार को पड़ रही है। इस कारण पांच अवकाश का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दीपावली से चित्रगुप्त जयंती के बीच घोषित चार अवकाश में एक रविवार को है। इस तरह कुल छह अवकाश का नुकसान हुआ है।

School Holiday List 2024: इसके विपरीत संत रविदास जयंती पर अवकाश तो दिया गया है, लेकिन वर्ष 2024 में यह अवकाश 24 फरवरी को है, जबकि वर्ष 2023 में पांच फरवरी को था। इसके अलावा हरितालिका तीज अथवा हरियाली तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी एवं हलष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी का अवकाश शिक्षिकाओं को तथा पितृ विसर्जन का अवकाश शिक्षिकों को दिया जाएगा। शीत अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक तथा ग्रीष्म अवकाश 20 मई से 15 जून तक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read