Raipur Times

Breaking News

बॉलीवुड के इस मशहूर सिंगर Singer का निधन, रात में ही किया गया अंतिम संस्कार, कई दिनों से चल रहे थे बीमार….

Bollywood singer Bhupendra Singh passed away  बॉलीवुड के मशहूर गायक और गजल लेखक भूपेंद्र सिंह  सोमवार शाम  निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुछ समय से मूत्र संबंधी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने ये जानकारी दी है। उनके निधन के बाद बॉलीवुड में कई लोगों ने दुख जताया है। सिंगर भूपेंद्र सिंह का जन्म 6 फरवरी 1940 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने पिता नत्था सिंह से प्राप्त की। वह बचपन से ही गिटार बजाने में माहिर थे। वह बॉलीवुड में एक प्रसिद्ध गायक थे और उनके नाम कई हिट गाने हैं।

raipur times News

सोमवार शाम गायक के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी मिताली ने कहा कि “वह कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।” जानकारी सामने आई है कि करीबी लोगों की मौजूदगी में गायक का अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया गया है, जानकारी के मुताबिक, कोरोना के चलते यह फैसला लिया गया।

ये गीत हुए फेमस

Bollywood singer Bhupendra Singh passed away  सिंह को “मौसम“, “सत्ते पे सत्ता“, “अहिस्ता अहिस्ता“, “दूरियां“, “हकीकत“ और कई अन्य फिल्मों में उनके यादगार गीतों के लिए याद किया जाता है। उनके कुछ प्रसिद्ध गीत “होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा“, (मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे के साथ), “दिल ढूंढता है“, “दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता“ लोगों के जुबान में चढे हुए हैं।

raipur times News

Read more :IRCTC के साथ करें धार्मिक यात्रा, बालाजी समेत कई मंदिर घूमने का मिलेगा मौका, जानें कितना आएगा खर्च?

पत्नी मिताली सिंह भी हैं मशहूर गायिका

भूपेंद्र द्वारा गाए गए गजलों ने उन्हें एक विशेष पहचान दिलाई थी। उनकी पत्नी मिताली सिंह भी मशहूर गायिका हैं। वह अपनी पत्नी मिताली के साथ सैकड़ों गजल पाठ कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, भूपेंद्र सिंह की स्कैनिंग में डॉक्टर ने कोलन कैंसर अंदाजा लगाया था। हालांकि अब तक सभी टेस्ट नहीं हो पाए थे क्योंकि वे कोरोनासे संक्रमित हो गए थे। इस वजह से कैंसर को लेकर उनके सभी टेस्ट नहीं हो पाए. इस कोरोना में ही आज शाम 7 बजे के आस पास सिंगर की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,