
कोरबा। Shivnath Express : जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस की दो बोगी बेपटरी हो गई है। राहत की बात ये रही की किसी भी यात्री को कोई चोटें नहीं आई है। दो घंटे के बाद ट्रेन को दोबारा अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना देर रात करीब 3.30 बजे के आसपास हुई है। घटना को लेकर नागपुर रेल मंडल के DRM मनेंद्र उप्पल ने जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल घटना स्थल पर AEN डोंगरगढ़ और अन्य उपस्थित हैं। घटना के कारण मेनलाइन प्रभावित नहीं हुए है। इन दोनों कोच के यात्रियों को स्लीपर में शिफ्ट किया गया। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की। ट्रेन से दोनों डिरेल हुए कोच को अलग कर दिया गया है। फिलहाल ट्रेन (शिवनाथ) राजनांदगांव के लिये प्रस्थान कर चुकी है।
Leave a Reply