Raipur Times

Breaking News

Vastu Tips : घर से नकारात्मक शक्तियां हो जाएंगी दूर, करें यह उपाय

Vastu Tips: घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक शक्तियां घर से दूर जाती हैं। कपूर जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। कपूर के कुछ उपाय कर लें तो आपके जीवन में सकारात्‍मकता आने लगेगी।

सुबह-शाम कपूर जलाएं
घर के सदस्यों के काम में अक्सर बाधा आती है तो घर में सुबह-शाम कपूर जलाना चाहिए।

धीरे-धीरे दूर हो जाएगा वास्तु दोष
एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े लेकर वास्तु दोष वाले स्थान पर रख दें। कपूर जब खत्म हो जाए तो वहां कपूर के नए टुकड़े रख दें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से वास्तु दोष धीरे-धीरे दूर हो जाएगा।

कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष
कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष हो तो व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है। ऐसा राहु और केतु ग्रह के कारण भी होता है। इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए घर में तीन समय सुबह, शाम और रात में कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से इन दोषों से जल्द मुक्ति मिल जाती है।

रुकावटें होंगी दूर, घर में धन का आगमन
शनिवार को नहाने के पानी में कपूर और चमेली के तेल की कुछ बूंदे डालने से शनि दोष दूर होता है। इसके प्रभाव से कार्य में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।

बेडरूम में कपूर जलाकर सोएं
बेडरूम में कपूर जलाकर सोएं। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और बुरे सपने से छुटकारा मिलता है।

दाम्‍पत्‍य जीवन होगा मधुर
पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा हो तो भी बेडरूम में कपूर जलाने से फायदा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,