Homeछत्तीसगढ़Weather News: अगले कुछ दिनों में बढ़ जायेगा तापमान, मौसम विभाग ने...

Weather News: अगले कुछ दिनों में बढ़ जायेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जैसे जैसे अप्रैल का महीना आगे बढ़ रहा है, तापमान में भी तेज़ी से इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है। गर्मी बड़ी तेज़ी से बढ़ रही है। लोग घर के अंदर के तापमान को ठंडा रखने के लिए कूलर और ac का प्रयोग कर रहे है। मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। IMD के अनुसार भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमा शंकर दास ने कहा, “इस स्थिति को देखते हुए, हम अनुमान लगा रहे हैं कि उत्तरी तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। हमने अगले 5 दिनों के लिए गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति के रूप में येलो अलर्ट जारी की है। आपको बता दें के आम जनता के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है क्योंकि लंबे समय तक इस गर्मी में रहना कमजोर लोगों, विशेषकर बच्चों, बीमार लोग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत बुरा है।”

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया जाएगा और रात का तापमान भी सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक रहेगा। यह भीषण गर्मी की एक असहनीय स्थिति होगी। अपने आप को हाइड्रेट रखें और बॉडी और बहार का तापमान में बैलेंस बनाने की कोस करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read