Homeछत्तीसगढ़3 लड़के गिरफ्तार,मिलकर किया हमला, डांस...

3 लड़के गिरफ्तार,मिलकर किया हमला, डांस करने को ले कर हुआ झगड़ा

रायपुर में गणेश झांकी निकालने के दौरान चाकूबाजी हो गई। डांस करने को लेकर एक युवक का विवाद 3 बदमाशों से हो गया था। जिसके बाद उन तीनों ने मिलकर युवक को चाकू मार दिया और वो घायल हो गया।इस वारदात के बाद तीनों फरार हो गए थे। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े- https://raipurtimes.in/sangh-chief-will-feel-spiritual-peace-after-visiting-mata-kaushalya-temple-sushil/

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को भगवान गणेश की झांकियां शहर के जयस्तंभ चौक के पास से निकाली जा रही थीं। रात के वक्त यहां पर भारी भीड़ जुटी थी। इन झांकियों में शहर के अलावा दूसरे जिले की झांकियां भी पहुंची थी। झांकियां निकालते हुए मूर्तियों को विसर्जन के लिए महादेव घाटा ले जाया जा रहा था। इन झांकियों बाल गणेश उत्सव समिति की झांकी भी शामिल हुई थी। मनीष साहू नाम का युवक भी शामिल हुआ था। बताया है कि झांकी MG रोड स्टेट बैंक के पास पहुंची थी। तभी कुछ बदमाश वहां पहुंच गए और डांस करने लगे थे। यही देखकर मनीष साहू नाराज हो गया और उसने तीनों का विरोध किया। इसी विरोध से तीनों नाराज हो गए। तीनों ने चाकू निकाला और मनीष पर हमला कर दिया था। जिसके करण मनीष घायल हो गया। घटना के बाद इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read