Homeधर्मआज का राशिफल Horoscope Today 23 Sept 2022 इन राशि वालो को...

आज का राशिफल Horoscope Today 23 Sept 2022 इन राशि वालो को रहना होगा आज सावधान…..

Horoscope Today 23 Sept 2022 मेष – मेष राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा रोमांचक रहेगा तथा राजनीतिक मामलों में उन्नति के अवसर मिलेंगे एवं व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी। भैरव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 2

वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को प्रॉपर्टी संबंधी फायदे होंगे। अपने निजी कार्यों में अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं तथा भविष्य की योजनाओं में भी संलग्न हो सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभांक 8

मिथुन – मिथुन राशि के जातकों का समय परिवार के साथ व्यतीत हो सकता है। अपने सुखद भविष्य की कामना के लिए माता-पिता के मार्गदर्शन पर चलकर एक अच्छे भविष्य की कामना रखेंगे जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग ऑरेंज एवं शुभ अंक 4

कर्क – कर्क राशि के जातक थोड़ा संयम रखें जिससे आए हुए बड़े कष्ट दूर होंगे। अपने जीवन के खुशनुमा पल को याद करके थोड़ा समस्या से मुक्त हो सकते हैं उचित रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभ अंक 7

सिंह – सिंह राशि के जातकों का समय अनुकूल है, जिसमें व्यापार व्यवसाय की वृद्धि होगी तथा नए आयाम एवं नए विचारों का समावेश आपके जीवन को नया मोड़ दे सकता है। मन को स्थिर कर कोई भी काम करें सफल होंगे। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 5

VIDEO: छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस से मारपीट, डांस करने के दौरान हुआ झगड़ा, तो युवती ने नाखून से नोंचा एक्ट्रेस का चेहरा 

कन्या – कन्या राशि के जातकों को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमें शारीरिक कष्ट भी उत्पन्न हो सकते हैं तथा कार्य की अधिकता होने से मानसिक टेंशन भी बनेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभ अंक 3

तुला – तुला राशि के जातकों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। शिक्षा संबंधी मामलों में छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे साथ ही साथ अधिक परिश्रम से आप सफल भी हो सकते हैं। शिव मानस पूजा का पाठ करें।
शुभ रंग बादामी एवं शुभ अंक 1

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक संतान को लेकर थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं । अधिक धन व्यय होने के योग हैं, सावधान रहें तथा पार्टनरशिप करने के पूर्व विचार कर लेवे उचित रहेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग जामुनी एवं शुभ अंक 9

धनु – धनु राशि के जातकों को धार्मिक क्षेत्र में जाने का अवसर मिलेगा तथा साथ ही साथ सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा का प्लान करें ठीक रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 6

मकर – मकर राशि के जातक कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्त हो जाएंगे। पुराने विवाद शांत होंगे, बड़े प्रोजेक्ट मिलने से मन हर्षित रहेगा। शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें पूर्णविराम शुभ रंग काला एवं शुभांक 1

कुंभ – कुंभ राशि के जातकों का मन बड़ा व्याकुल रहेगा, जिसके कारण चलते हुए काम में बाधाएं आएंगी। आपसी संबंधों में तालमेल ना बैठने से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है सावधान रहें। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 9

मीन – मीन राशि के जातकों को आज अपने बड़े काम के लिए बड़े प्रोजेक्ट के लिए कहीं बाहर जाना चाहिए तथा बड़े अधिकारी से मुलाकात करनी चाहिए, जो सफल सिद्ध होगी। अपने मन को थोड़ा स्थिर बनाए जिससे उचित परिणाम मिलेंगे। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read