Homeछत्तीसगढ़Big Breaking : CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ,...

Big Breaking : CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ, खेल मंत्री उमेश पटेल, महापौर ढेबर समेत कई नेता उपस्थित, 6 जनवरी तक होगा 14 खेलों का आयोजन

रायपुर, Big Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। पारंपरिक खेलों की यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगी।

CM Bhupesh Baghel की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को भी तवज्जो देने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन से ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से शुरू होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक होगी।

Udit Narayan को आया हार्ट अटैक? मैनेजर ने बताई वायरल मैसेज की हकीकत, जाने……

पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।

देखें लाइव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read