Raipur Times

Breaking News

“चना के दार राजा” लोक गीत पर थिरक उठा भाजपा नेता का मन, पद्मश्री हारमोनियम वादक ने छेड़ी थी ताल…..जानें

रायपुर: प्रदेश में चुनाव की तैयारियां जोरो पर चल रही है। राज्य में मौजूद प्रमुख पार्टियों में से भाजपा ने अपनी रणनीतिक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिसको लेकर उनके नेता प्रदेश के जनता और प्रशासन से जुड़े कार्यों और प्रोग्रामों में शामिल हो रहे हैं। आज हारमोनियम पर पद्मश्री मदन चौहान और छत्तीसगढ़ का मशहूर लोकगीत चना के दार राजा… ढोलक-तबले की थाप पर महफिल जमी।
और पढ़े:CG Accident : बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्चे की मौत, 9 बुरी तरह घायल, जांच में जुटी पुलिस

श्रोता के रुप में प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जैसे नेता मौजूद रहे। गीत जैसे ही खत्म हुआ सभी नेता वाह-वाह कहकर तालियां बजाने लगे। ये मौका था भाजपा के संपर्क से समर्थन कार्यक्रम का। भाजपा के नेता शहर के मशहूर लोगों के घर पहुंचे थे, दरअसल केंद्र सरकार की उपलब्धियों के प्रचार का अभियान भाजपा ने चला रखा है।

और पढ़ें:Rath Yatra Raipur 2023 : क्या आप जानते है ? रायपुर के जगन्नाथ मंदिर की रोचक जानकारी, श्रृंगार करने पुरी से मंगवाते हैं सामग्री

रंगोली और पेंटिग्स पर डाली नजर

रविवार को माथुर ने इससे पहले नया भारत उत्सव कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। यहां यूथ के बनाए पेंटिंग और रंगोली भी उन्होंने देखी। ये आर्टवर्क देश की हाल ही में सामने आई उपलब्धियों पर आधारित थे। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि सभी वर्गों के समन्वय से भारत का नव निर्माण हो रहा है। आज विश्व के सामने जो भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में खड़ा है, वह हर भारतवासी के मजबूत मनोबल का प्रतिरूप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact

Tarun Soni

Raipurtimes.in

Contact : +91 8770017959

Email: raipurtimes2022@gmail.com

Press ESC to close

Urfi Javed Latest Video: कपड़ों की जगह दो मोबाइल फोन लटकाकर निकलीं उर्फी जावेद,