Homeमध्यप्रदेशMP News : निगमकर्मियों की गुंडागर्दी! तीन-चार युवकों को पीट-पीटकर किया अधमरा,...

MP News : निगमकर्मियों की गुंडागर्दी! तीन-चार युवकों को पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में भर्ती, देखे वीडियो

इंदौर। MP News : मध्यप्रदेश के इंदौर से निगमकर्मियों की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें निगमकर्मी तीन से चार युवक को बीच सड़क पर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवकों को पीट-पीटकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निगमकर्मियों ने युवकों पर शराब पीकर बोतल फेंकने का आरोप लगाया है।

यह मारपीट का वीडियो पटेल ब्रिज के पास का बताया जा रहा हैं। वीडियो देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की दर्जनभर लोग किस तरह तीन से चार युवक को बुरी तरह पीट रहे है। हाथो में डंडे और झाड़ू लेकर पिटाई कर रहे ये लोग निगमकर्मी है। जो इन लोगों को पीट रहे है।

निगमकर्मियों ने इतना पीटा की घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है निगमकर्मी सफाई कर रहे थे, तभी शराब की बोतल फेंकने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद इतना विवाद बड़ा की निगमकर्मियों ने रोड पर ही तांडव मचा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read