Homeछत्तीसगढ़CG News : बच्चा चोरी के शक में साधुओं की जमकर पिटाई,...

CG News : बच्चा चोरी के शक में साधुओं की जमकर पिटाई, भीड़ ने डंडों से इतना मारा कि सिर फटा, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

दुर्ग। CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बच्चा चोरी के शक में 3 साधुओं से मारपीट किया गया है। भिलाई के चरोदा में मोहल्ले वासियों ने साुधओं की जमकर पिटाई कर दी। उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मोहल्लेवासी बच्चा चोर की शक में तीनों साधुओं की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों साधुओं उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में भिलाई-3 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

CG Breaking : एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, पति-पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, ट्रिपल मर्डर से इलाके में फैली सनसनी

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि बच्चा चोर होने की सिर्फ अफवाह है। इस पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि साधुओं की पिटाई बच्चा चोरी के शक में बस्ती वालों ने की है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब वीडियो से पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पूछताछ जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।CG News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read