Homeदिल्लीChandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण आज , जाने भारत में कब शुरू...

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण आज , जाने भारत में कब शुरू होगा?

Chandra Grahan 2022 आज कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसे देश-दुनिया में देखा जा सकेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा लेकिन देश के कुछ पूर्वी भागों में चंद्रोदय के समय पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। 08 नवंबर को सुबह से ही ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। भारत में ग्रहण लगने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। सूतक में शुभ कार्य और सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठान की पाबंदी रहती है। इस दौरान सभी मंदिरों के दरवाजे बंद हो जाते हैं। ग्रहण की समाप्ति के बाद ही सूतक खत्म हो जाता है फिर पूरे घर में गंगाजल का छिठकाव करते हुए और स्नान करके मंदिरों में पूजा की जाती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की सभी खास बातें…

Skin Care : सर्दियों के लिए इन तरीकों से करें अपनी स्किन को तैयार, जानें खास स्किन केयर टिप्स 

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण Chandra Grahan 2022

इस चंद्रग्रहण का सूतक 8 नवंबर की सुबह 8. 29 बजे से लग जायेगा।

चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 02:39 मिनट से

भारत में चंद्र ग्रहण 4:23 से 6:19 तक
सूतककाल प्रारंभ सुबह 09:21 मिनट से
सूतककाल समापन शाम 06:19 मिनट पर
देश में पूर्ण चंद्र ग्रहण कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर
देश में आंशिक चंद्र ग्रहण शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read