Homeछत्तीसगढ़VIDEO छत्तीसगढ़ के युवक ने फिलीपींस की लड़की से रचाई शादी....फिर गले...

VIDEO छत्तीसगढ़ के युवक ने फिलीपींस की लड़की से रचाई शादी….फिर गले लगाकर किया बेहतरीन डांस

Raipur times राजनांदगांव जब प्यार होता है तो सात समंदर की दूरी भी सिमट जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ छत्तीसगढ़ में, यहां के एक युवक फिलीपींस से सात समंदर पार अपनी दुल्हन को लें आया। फिर उसने बड़ी धूमधाम से उससे शादी कर ली। जो अब चर्चा का विषय बन गया है। इस शादी की हर कोई तारीफ कर रहा है. कई लोग इस शादी के गवाह बने। दूल्हा-दुल्हन ने भी गले मिलकर डांस किया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

दोनों ने साथ में जमकर डांस किया।

दरअसल, राजनांदगांव के रहने वाले भावेश गायकवाड़ ने शुरुआती शिक्षा राजनांदगांव से ही ली है। उनके माता-पिता अभी यहीं रहते है। शुरुआती पढ़ाई के बाद वह कतर पढ़ाई के लिए चले गए थे। इसके बाद उन्हें आगे की पढा़ई के लिए तुर्की जाना था। यहां पढ़ाई के दौरान ही भावेश ने एक कंपनी में काम करना शुरू किया था।

देखे वीडियो-

raipur times News

भावेश ने बताया कि कंपनी में ही उनकी मुलाकात फिलीपिंस की जेझल से हुई थी। मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई। बाद में यही दोस्ती प्यार में बदल गई। ये सब कुछ 5 साल पहले हुआ। हम काफी खुश थे। इसलिए हमने शादी करने का फैसला लिया। अब रिलेशनशिप के 5 साल बाद हम शादी कर रहे हैं।भावेश ने बताया हम कब इतने नजदीक आ गए। हमें पता ही नहीं चला। मैं फिलीपींस भी गया हूं। वहां मैं एक महीने तक रहा था। हां पेरेंट्स को दूसरे देश की लड़की से शादी करना थोड़ा अजीब लगता है, पर मेरे घर वाले मान गए और खुश हैं।

21 साल के लड़के ने की 52 साल की औरत से शादी, बोला- इश्क में उम्र नहीं, दिल देखा जाता,Video वायरल

दोनों ने साथ किया डांस

भावेश और जेझल ने 14 जनवरी को धूमधाम से शादी की है। शादी में बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे थे। लोगों ने इस शादी को काफी इंंजॉय किया। दूल्हा-दुल्हन भी अपने आप को डांस करने से रोक नहीं पाए। दोनों ने सब के सामने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।

भारत का कल्चर काफी रिच है

वहीं शादी के बाद फिलीपींस के जेझल ने बताया कि भारत एक बेहतरीन देश है। यहां का कल्चर काफी रिच है। गाय बहुत दिखती हैं। हमारे देश में दिखती ही नहीं। मुझे बहुत की अच्छा लग रहा है और मैं इस शादी से खुश हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read